नागरिक आज की कमाई से कल की चिंता मिटाएं, ‘पेंशन से प्रगति’ कार्यक्रम आज

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में आम नागरिकों को अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलने जा रहा है। दैनिक भास्कर और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त प्रयास से पेंशन से प्रगति विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर को होटल प्रेसिडेंट, पुलिस लाइंस में दोपहर 2:30 से 5.30 बजे तक आयोजित होगा। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे 15 मिनट पूर्व पहुंचें। इस कार्यक्रम में विशेष ज्ञों द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि कैसे एनपीएस से व्यक्ति अपने बुढ़ापे को आर्थिक सुरक्षा दे सकता है और यह निवेश योजना सेवानिवृत्ति के बाद भी स्थायी आय सुनिश्चित करती है। केवल 500 रुपए से खाता खोलकर कोई भी व्यक्ति एनपीएस से जुड़ सकता है। यह योजना सरकारी और निजी दोनों कर्मचारियों के लिए समान रूप से लाभकारी है। कार्यक्रम नि:शुल्क है और इसमें प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 8094939430 पर मिस कॉल कर सकते हैं। आयोजन के बाद जलपान की व्यवस्था रहेगी और प्रत्येक प्रतिभागी को विशेष गिफ्ट भी प्रदान किया जाएगा। पीएफआरडीए के विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे पेंशन योजना आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त बनाती है और पेंशन से प्रगति तक –एनपीएस जरूरी है, को व्यवहार में लाने में मदद करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *