पीयू की सीनेट के पुनर्गठन के लिए जल्द करवाएं चुनाव

जालंधर | शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें महिंदर पाल सिंह बिनाका मीत प्रधान, बीबी हरजीत कौर तलवंडी सदस्य वर्किंग कमेटी, जरनैल सिंह गढ़दीवाला सदस्य वर्किंग कमेटी, अमरजीत सिंह किशनपुरा, कुलविंदर सिंह चीमा, बलवीर सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह जस्सा, सतनाम सिंह शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक रूप से गृहमंत्रालय द्वारा दिए गए इस स्पष्टीकरण को मूल रूप में खारिज करते हुए चंडीगढ़ को पूरी तरह पंजाब को देने और पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट पुनर्गठन के चुनाव जल्द कराए जाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के पुनर्गठन के मामले पर पूरे पंजाब वासियों के केंद्र सरकार के खिलाफ उठे रोष को देखते हुए ही पंजाब वासियों का ध्यान दूसरी ओर करने के लिए किया गया है, पर पंजाबी अपने पंजाब, पंजाब विश्वविद्यालय और चंडीगढ़ के प्रति बहुत जागरूक हैं। वे केंद्र की इन कुटिल साजिशों को कभी भी पूरा नहीं होने देंगे। नेताओं ने कहा कि पंजाब के सभी सदस्य संसद चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय संबंधी मुद्दों पर दोनों सदनों में आवाज उठाएँ, और पंजाब की मांगों के पक्ष में आवाज न उठाने वाले सदस्यों का विरोध किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *