जालंधर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सजनानंद द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की। स्वामी जी ने संस्थान द्वारा संचालित विविध सामाजिक, आध्यात्मिक एवं मानवीय कल्याणकारी कार्यों का विस्तार से अवलोकन किया। स्वामी सजनानंद ने बताया कि संस्थान द्वारा हितकारी खेती के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक, रसायन-मुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान की इन व्यापक गतिविधियों की सराहना की तथा समाज में नैतिक, आध्यात्मिक और मानवीय उत्थान के कार्यों की प्रशंसा की।


