लुधियाना| प्रोफेसर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा मंदिर परिसर में सुबह से शुरू हुई। पंडित गुरमीत कुमार ने बताया कि शिव भक्त सोमवार को विशेष रूप से शिव पुराण का पाठ करते हैं और इसे शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, कल्याणकारी स्वरूप और जीवन में भक्ति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने शांत वातावरण में मंत्रोच्चार सुने और आरती में भाग लिया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।


