परविंदर बहल दोआबा जोन इंचार्ज, जोगिंद्र शर्मा मालवा जोन इंचार्ज दिया गया

लुधियाना | सनातन सेवा समिति ने पंजाब में संगठन का बड़ा विस्तार करते हुए मालवा, दोआबा और माझा जोन में नई नियुक्तियां कीं। सर्किट हाउस में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख विजय शर्मा, विधायक मदन लाल बग्गा और मालवा जोन–1 के संगठन महासचिव वरुण मेहता की मौजूदगी में संरचना को औपचारिक रूप दिया गया। बैठक का उद्देश्य युवाओं को सनातनी संस्कृति से जोड़ना और धार्मिक–सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करना रहा। बैठक में विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार सनातन समाज के हितों के साथ खड़ी है। उन्होंने लंबित मांगों को प्राथमिकता से समाधान करने का भरोसा दिया। राष्ट्रीय प्रमुख विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण, बेअदबी कानून में सनातन ग्रंथों को शामिल करने और 42% सनातनी समाज की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में समिति लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में ब्लॉक, वार्ड, विधानसभा और जिला स्तर पर इकाइयां बनाई जा रही हैं। नियुक्तियों में परविंदर बहल को दोआबा जोन इंचार्ज, जोगिंद्र शर्मा को मालवा जोन इंचार्ज, प्रणव धवन को माझा जोन इंचार्ज, वरुण मेहता को मालवा जोन–1 संगठन महासचिव और अभिनंदन को माझा जोन संगठन महासचिव बनाया गया। जिला स्तर पर निखिल शर्मा (लुधियाना), यश चड्ढा (जालंधर), सुखदेव शर्मा (फरीदकोट), विकास कपूर (मोगा) और संजीव कपूर (पठानकोट) को जिम्मेदारी दी गई। वरुण मेहता ने कहा कि सभी मंदिरों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर साप्ताहिक हनुमान चालीसा का आयोजन होगा और युवाओं को नशे से दूर कर समाजहित कार्यों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *