भाजपा विधायक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे:पत्नी संग वॉक पर निकले थे; लखीमपुर में घर से 100 मीटर दूर वारदात

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ पर फायरिंग हुई है। वह बाल-बाल बच गए। वारदात उस वक्त हुई, जब बुधवार रात विधायक पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात विधायक के घर से 100 मीटर दूर हुई। सौरभ सिंह कस्ता से विधायक हैं। पत्नी खुशबू सिंह मितौली से ब्लॉक प्रमुख हैं। विधायक का घर सदर कोतवाली के शिव कॉलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं। सौरभ सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया- कल रात 10 बजे मैं खाना खाने के बाद पत्नी के साथ वॉक पर निकला था। मैंने देखा कि घर से 100 मीटर की दूरी पर दो युवक शराब पी रहे थे। उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों भड़क गए। उन्होंने गालियां दीं। मुझसे झगड़ने लगे। पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी
विधायक ने बताया कि दो में से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाली। अचानक मुझपर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवास सुनी तो घर पर तैनात गार्ड भागते हुए पहुंच गए। उन्हें देखकर युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
विधायक पर फायरिंग की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस के सीनियर अफसर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले। सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया- तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद एक्शन लेंगे। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि विधायक पर फायरिंग करने वाले युवक कौन थे? कोई साजिश थी या फिर एकाएक हुई घटना। सुबह भी पहुंची पुलिस टीम
गुरुवार सुबह भी पुलिस की टीम विधायक के घर पहुंची। उनसे घटना को लेकर सवाल-जवाब किए। शहर के पॉश इलाके में हुई घटना के पास पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने बताया कि हमलावर लड़के उनके इलाके के नहीं थे। क्योंकि, उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। भाजपा विधायक के बारे में जानिए
सौरभ सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्‍याशी सुनील कुमार लाला को 24 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराकर विधायक बने हैं। उनके पिता जुगल किशोर पूर्व राज्‍यसभा सांसद रह चुके हैं। जुगल किशोर कभी मायावती के खास माने जाते थे। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें…. ‘मंत्री आशीष पटेल के विभाग ने 25-25 लाख वसूले’; राज्यपाल से पल्लवी पटेल ने की शिकायत योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ उनकी ही साली पल्लवी पटेल ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिकायत की है। बुधवार को सिराथू से सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने इसी सिलसिले में राज्यपाल से मुलाकात की। मंत्री आशीष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT जांच की भी मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *