मां की बीमारी से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड:मवेशी चराने के दौरान खेत में लगाई फांसी, खाना बनाने से लेकर मजदूरी तक करता था

मां की बीमारी से तंग आकर एक युवक ने गुरुवार को अपने खेत में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला धनौरा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिछुआ का है। चौकी प्रभारी लखनलाल अहिरवार के मुताबिक मोहित पिता पिता श्रीगोपाल उम्र 18 साल आज अपने खेत मवेशी चराने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके छोटे भाई ने उसे खेत में जाकर देखा तो उसके मवेशी खेत में थे लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया बाद में वह एक महुआ के पेड़ में बैल की रस्सी से लटका मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जांच शुरू की, तथा पंचनामा बनाकर उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मां की बीमारी से था परेशान
चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक के पिता श्रीगोपाल का कहना है कि 10 माह पहले ही उसकी मां की बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था। उसके बाद से वह लगातार बीमार रहती थी, ऐसे में घर में खाना बनाने से लेकर मजदूरी तक की जिम्मेदारी उसकी ही थी। उस पर परिवार आश्रित था, ऐसे में परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *