लखनऊ में आग तापने के दौरान चले लाठी डंडे:वीडियो बना रही बहनों को पीटा, रास्ते में अलाव जलाने से शुरु हुआ झगड़ा

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बुधवार रात घर के बाहर आग तापने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होता देख लड़की वीडियो बनाने लगी इस पर दबंगों ने उसकी की पिटाई कर दी। परिवार का आरोप है पुलिस ने पीड़ित युवती के घायल भाई को ही हिरासत में लिया। सआदतगंज झड़ियन तालाब लकड़मंडी की रहने वाली मोहिनी सोनवानी के घर में मुन्नी देवी किराए पर रहती हैं। बुधवार रात मुन्नी देवी का लड़का वासु घर के बाहर अलाव जलाकर आग ताप रहा था। इसी दौरान इलाके की रहने वाली सना गली से गुजर रहीं थी। सना ने गली का रास्ता छोड़कर अलाव जलाने की बात कही। इस पर मुन्नी देवी और सना में बहस होने लगी। वीडियो बनाने पर लड़कियों को पीटा इसके बाद सना वहां से चली गई। अपने घर पहुंचकर भाई रेहान को घटना की जानकारी दी। रेहान, नदीम, सिराज व कई अन्य लोगों के साथ मुन्नी देवी के घर पहुंचा और वासु की पिटाई कर दी। मारपीट होता देख मकान मालकिन मोहिनी सोनवानी मारपीट की मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। यह देख आरोपी और बिगड़ गए। इसके बाद मोबाइल छीनकर मोहिनी और उसकी बहन मीना को पीट दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने मीना के पेट में लात मार दी। जिससे उसको खून की उल्टी होने लगी। बहनों से मारपीट होता देख भाई योगेश भी आ गया। इस आरोपियों ने बेरहमी से उसकी भी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। पीड़ित मोहिनी ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार रात पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए भाई योगेश को थाने में बैठा लिया। वहीं थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि योगेश, वासु और रेहान का चालान किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *