गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुमला | पुसो थाना क्षेत्र के लोहंजारा गांव में बुधवार अपराह्न 4:30 बजे 24 वर्षीय सुखदेव उरांव पिता पलटू उरांव ने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पर पुसो थाना की पुलिस गांव पहुंची और पंचनामा करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार की रात 10:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया। युवक ने फांसी क्यों लगाई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के चाचा ने बताया 6 माह पूर्व उसकी मां की मौत हो गई थी। युवक हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व गांव लौटा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *