नववर्ष पर गुलजार रहे पिकनिक स्पॉट, मंदिर में की गई पूजा-अर्चना

कुडू|नए वर्ष का आगाज पर मंगलवार को प्रखंड के लोगों ने पूजा पाठ व पिकनिक मनाकर किया। सोमवार की रात जैसे ही घड़ी की सूई 12 बजे पर पहुंची लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी। लोग सड़क पर उतर आए और पटाखे फोड़ कर नववर्ष का स्वागत किया। जगह-जगह युवकों ने डीजे की धुन पर देर रात तक मस्ती की। इधर मंगलवार की सुबह मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग अह सुबह ही पूजा-पाठ में जुट गए थे। इसके बाद ही पिकनिक स्पाटों का रुख किए। देर शाम तक पिकनिक स्पाट गुलजार रहे, वही 27 नंबर, कांति फॉल, टिको पतरा, दुलदुलिया पतरा, उमरी कोयल नदी, सहित अन्य हसीन वादियों में युवाओं की टोली पिकनिक मनाने पहुंच गई। पथरगामा के योगिनी स्थान मंदिर में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वजनों के साथ पूजा अर्चना की और पहाड़ पर पिकनिक का आनंद उठाया। टिको मंदिर में सुबह से ही आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। महादेव मंडा मंदिर के अलावा तान पहाड़ी स्थित मनोकामना नाथ शिवमंदिर में भी लोगों ने नववर्ष पर माथा टेका, इसके उपरांत पहाड़ी श्रृंखला के बीच मैदान में जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ परिवार के सदस्यों व दोस्तों-यारों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया। भास्कर न्यूज | सिमडेगा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने मंगलवार की रात सदर अस्पताल पहुंचे कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने अस्पताल की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त की। 108 एंबुलेंस की सही व्यवस्था नहीं होने पर विधायक ने संचालक को फटकार लगाते हुए हालत सुधारने की बात कही। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर किया गया था। जिस एंबुलेंस से घायलों को ले जाया जाने लगा उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। किसी प्रकार धक्का देकर उसे स्टार्ट किया गया। वहीं खिड़की में ग्लास नहीं था। जिसे प्लास्टिक बांध कर मरीज को ले जाया गया। इस सब की स्थिति सुधारने की बात विधायक ने कही। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने विधायक से महिला चिकित्सकों के स्थानांतरण होने पर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की बात कही। इस पर विधायक ने अस्पताल से ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से बात कर स्थानांतरित महिला डॉक्टरों को यहीं रोकने की मांग की। मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा विधायक को दिया। सिमडेगा| समाज के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने लिए शिक्षक कमलेश्वर मांझी को बेनजामिन लकड़ा फाउंडेशन द्वारा विशेष सम्मान मिलने पर लोगों ने बधाई दी है। समारोह आयोजित कर शिक्षक को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, खेलकूद,नारी सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया। बताया गया कि कमलेश्वर मांझी सिमडेगा जिला में एक उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। विगत दो दशक से जनकल्याण के क्षेत्र में मुखर होकर समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। वे अपने निजी आवास में बालिकाओं के लिए लॉज का निर्माण कराए हैं जहाँ लड़कियां निशुल्क रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्हीं के प्रयास से गोंडवाना विकास विद्यालय का निर्माण हुआ है। जहाँ 150 से अधिक विद्यार्थी निशुल्क रहकर अध्यापन करते हैं। हॉकी सिमडेगा,कराटे एसोसिएशन,सिमडेगा जिला कुश्ती संघ आदि संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहकर खेल को बढ़ावा देने भी अपना योगदान दे रहे हैं। बताया गया कि शिक्षक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में निहत अंधविश्वास,अशिक्षा जैसे कुरीतियां को दूर करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह में झारखंड राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत और सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी और अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *