मंडलकारा में छापामारी, नहीं मिले कोई आपत्तिजनक सामान

सिमडेगा | बुधवार की अहले सुबह मंडलकारा में औचक छापामारी की गई। सुबह 4 बजे से 7.30 बजे तक चलाई छापामारी अभियान के दौरान सभी वार्डों की तलाशी ली गई। हालांकि अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। छापामारी अभियान में शामिल अधिकारियों ने सभी वार्ड के कैदियों के एक एक समानों की जांच की। प्रभारी एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी के नेतृत्व में चले छापामारी अभियान के दौरान कैदियों के समानों की तलाशी ली गई। अचानक की गई छापामारी से कैदियों में अफरा तफरी मच गई थी। विदित हो कि करीब दस दिन पूर्व एक दुकान में एक युवक द्वारा हथियार लेकर दुकानदार को धमकाने और जेल में किसी के पास वीडियो कॉल कर जेल में बंद व्यक्ति को दुकानदार को दिखलाने की शिकायत की गई थी। लेकिन बुधवार को हुए छापामारी में मोबाइल भी नहीं मिले। अभियान में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह, एसडीपीओ बैजू उरांव सहित सदर, ठेठईटांगर, कोलेबिरा सहित कई थानों के थाना प्रभारी व महिला व पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *