कोलेबिरा में लोगों ने उत्साह से किया नए साल का स्वागत, मुर्गा लड़ाई पर रही रोक

भास्कर न्यूज | कोलेबिरा कोलेबिरा प्रखंड में लोगों ने नव वर्ष का स्वागत नाच गान कर मनाया। नव वर्ष के अवसर पर सुबह होते ही लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। नव वर्ष को लेकर कोलेबिरा प्रखंड के प्रमुख पिकनिक स्पाटों में सुबह से ही पिकनिक मनाने वाले लोगों का भीड़ लगना शुरू हो गई थी। देर शाम तक लोग पिकनिक स्पाटों पर पिकनिक मनाते रहे। लोग नए वर्ष को लेकर काफी उत्साहित दिखे। फिल्मी गानों में जगह-जगह लोग नाचते गाते देखे गए। नए साल को लेकर मीट मछली की दुकानों में सुबह से ही काफी भीड़ देखी गई। पिकनिक स्थलों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो उसे देखते हुए कोलेबिरा पुलिस के द्वारा सभी पिकनिक स्पाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी इसके अलावे पुलिस वालों के द्वारा दिनभर गश्ती करते रहे। इधर नव वर्ष के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलेबिरा प्रखंड के श्री कोंडेकेरा गांव में वार्षिक यात्रा मेला का आयोजन किया गया था। यात्रा मेला में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया मेला में तरह-तरह की दुकानें सजी थी लोगों ने जमकर खरीदारी की। जतरा मेला मुर्गा लड़ाई के लिए प्रचलित थी किंतु इस वर्ष पुलिस अधीक्षक सिमडेगा का सख्त निर्देश था कि किसी भी मेला में मुर्गा लड़ाई का आयोजन नहीं किया जाना है। अगर मुर्गा लड़ाई करते हुए पकड़ा जाने पर आयोजन समिति पर कठोर कानून कार्रवाई की जाएगी। जिसे देखते हुए इस वर्ष यात्रा मेला में मुर्गा लड़ाई आयोजित नहीं हुई। जिसके चलते गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मेले में भीड़ कुछ कम देखी गई। भास्कर न्यूज | सिमडेगा नववर्ष के पहले दिन जिले में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।लोगों ने सुबह में मंदिरों में पूजा- अर्चना कर नए वर्ष के पहले दिन की शुरुआत की। जिला मुख्यालय स्थित केलाघाघ, गरजा के करीब शंख छठ घाट, ठेठईटांगर प्रखंड के राजाडेरा, घुमरी, बानो प्रखंड के केतुंगाधाम, कोलेबिरा के भंवरपहाड़, पाकरटांड़ के बसंतपुर आदि स्थलों में लोगों के भारी भीड़ दिखी।पर्यटन स्थलों में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ होगी पर्यटन स्थलों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने हिंदी नागपुरी आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी। लोग फोटो खिंचवाने, रील बनाने में भी मशगूल रहे। सभी पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मजिस्ट्रेट के साथ तैनात थी। शंख नदी तट पर इस साल पहले दिन बहुत भीड़ थी। दर्जनों परिवार पिकनिक मनाने आये थे। हर ओर डीजे की गूंज थी। मातनहेलिया और जैन परिवार का सौ सदस्यीय दल बुजुर्गों को भी साथ लेकर नववर्ष मनाने पहुंचा। यहां डांस मस्ती के अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन, पिलो कैचिंग, हाउजी सहित कई तरह के खेल के जरिये मजा लिया। लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ पर्यटन स्थल गए लोगों ने जमकर नए वर्ष का आनंद लिया और पर्यटन स्थलों में लजीज व्यंजन बनाकर उसका लुत्फ लिया। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल केलाघाघ में मेले के जैसा दृश्य देखा। वहीं अटल पार्क और जयप्रकाश उद्यान में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *