दंपती ने थाना प्रभारी को पत्र देकर बहू-बेटे से घर खाली कराने की लगाई गुहार

भास्कर न्यूज| चाईबासा गुरुवार को झींकपानी थाना प्रभारी को जोड़ा पोखर केलादूरा मुंडा, निवासी जोड़ा पोखर, पूर्व मुखिया और उनकी पत्नी ने आवेदन देकर बेटा व बहू से घर खाली करवाने के लिए लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बड़े बेटे जेम्स मुंडा द्वारा भरण-पोषण का खर्चा नहीं देने के कारण घर खाली करा कर हम पति-पत्नी को कब्जा दिलाया जाए। पिता का कहना है कि उक्त घर को भाड़ा में लगाकर भाड़ा से प्राप्त रुपए से हम पति-पत्नी गुजारा करेंगे। लादुरा मुंडा ने अपने बेटे पर आरोप लगाया कि उसको मजदूरी कर स्नातक तक की पढ़ाई कराई। लेकिन जबसे जयंती सिंकू मुंडा से शादी बेटे ने की है। तबसे वह पत्नी की ही बात मानता है। पत्नी डायन कहकर गाली-गलौज करती है। बहू को कई बार घर में बैठक कर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं सुनती है। बहू कहती हैं कि शादी मुझसे हुई है, इसलिए पति पर मेरा अधिकार है। घर में हमेशा झगड़ा करती रहती है। जिस कारण हमेशा माहौल अशांत रहता है। न चाहते हुए भी घर को खाली कराना पड़ रहा है। ताकि उसको भाड़ा में देकर प्राप्त रुपयों से हम पति -पत्नी अपना भरण पोषण कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *