प्राधिकार ने वृद्ध महिला को पहुंचाया झींकपानी वृद्धाश्रम

चाईबासा| जिला स्कूल चाईबासा के पास असहाय अवस्था में रह रही वृद्ध महिला को अधिकार मित्र रेणु देवी ने संचार वृद्ध आश्रम झींकपानी में पहुंचा दिया। उक्त महिला को सहायता की आवश्यकता थी। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा संचालित कार्यक्रम 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाने के दौरान यह महिला बीमार अवस्था में मिली थी। इनको 31 दिसंबर को ही चाईबासा सदर अस्पताल से जांच करवाई गई थी। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *