गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरु नानक दरबार चाईबासा में 6 जनवरी को

चाईबासा| गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक गुरु नानक दरबार चाईबासा में 6 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व की शुरुआत 3 जनवरी को 5 बजे प्रात: गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर प्रभातफेरी निकाल कर होगी। गुरुद्वारा से कीर्तन करते हुए स्टेशन रोड स्थित जसबीर सिंह मारवाह के घर से अमला टोला होते हुए टुंगरी जसपाल सिंह, सतपाल सिंह के घर तक प्रभातफेरी जाएगी। वहां से कीर्तन करते हुए बड़ी बाजार, मेरी टोला होते हुए गुरुद्वारा के नजदीक सुरिंदर पाल सिंह वालिया के घर होते हुए गुरुद्वारा नानक दरबार पहुंच कर अरदास एवं प्रसाद वरता कर प्रभातफेरी समाप्त होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *