सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक शहीद पोटो हो को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा| सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पिछले दिनों सर्किट हाउस चाईबासा सड़क चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया था। इस दौरान वीर शहीद पोटो हो के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया था। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सिंहभूम के अलावा पूरे कोल्हान में ऐतिहासिक युद्ध के अगुवा और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो थे। इस दौरान शहीद पोटो हो ट्रस्ट के संस्थापक सुरा बिरुली ने बताया कि इस युद्ध में ब्रिटिश फौज की करारी हार हुई थी। 26 हो लड़ाके शहीद हुए थे। जबकि ब्रिटिश सेना के एक सूबेदार, एक हवलदार और 13 सिपाही घायल हुए थे। जल्द ही सामाजिक सहयोग से पोटो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर हो उम्बुल ट्रस्ट की सचिव शांति सिदो, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के एलिस बोदरा, बड़ा लिसिया हातु मुंडा, सोना सुलेमान हांसदा, ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निकिता बिरुली सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *