धुरिपदा के नामडीह गांव में 230 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का पुजारी ने किया भूमिपूजन

भास्कर न्यूज| राजनगर प्रखंड क्षेत्र के धुरिपदा पंचायत अंतर्गत धुरीपदा के नामडीह में मुखिया फंड से बनने वाली 230 फीट पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को पुजारी विजय पूर्ति के द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी उदय बांकिरा एवं उपमुखिया कुशनु बारदा ने फावड़ा से खोदकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उदय बांकिरा ने कहा कि गांव के लोगों के लिए पीसीसी पथ की अत्यधिक आवश्यकता थी। पीसीसी हो जाने से बरसात के दिनों में कीचड़ से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव के जरूरत के हिसाब से और भी कई सारी योजनाओं गांव में उतारी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि गांव के विकास कार्यों में किसी तरह कोई बाधा उत्पन्न न हो। सभी के सहयोग से गांव और समाज का विकास हो। इस दौरान मोरा ओमोंग, रामय पूर्ति , मदिराय पूरती,लखन पुरती, रवि जामुदा, डेबो ओमोंग आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *