उठाव नहीं, उमरिया खरीदी केंद्र धान से भरा, तौलने के लिए भी जगह नहीं

भास्कर न्यूज | दाढ़ी धान खरीदी केंद्र ग्राम उमरिया में एक लाख क्विंटल धान जाम है। इसके बाद भी यहां धान का परिवहन नहीं हो रहा है। ऐसे में समिति के लोगों को परेशानी हो रही है। हफ्ते में 3 से 4 ट्रक धान का उठाव हो पा रहा है, जबकि रोज टोकन के अनुसार समिति में धान की आवक बनी हुई है। यहां शुरुआती दौर से ही धान परिवहन की व्यवस्था पर प्रशासन व जिला विपणन अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि खुले में धान पड़ा हुआ है। धान खरीदी के मामले में जिला प्रशासन की किरकिरी भी हो रही है। आसपास के 12 से अधिक खरीदी केंद्र में एक जैसे हालत बने हुए हैं। केन्द्रों में उठाव नहीं होने से धान खरीदी बंद होने का संकट भी बना हुआ है। बफर लिमिट से 10 गुना अधिक धान के बोरे समिति परिसर में खुले में पड़ा है। बारिश होने पर हजारों क्विंटल धान बर्बाद हो सकते हैं। उमरिया समिति अध्यक्ष मोहित साहू ने बताया कि लगातार किसानों की सुविधा को देखते हुए खरीदी की जा रही है। परिवहन व्यवस्था को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण धान रखने की जगह नहीं है। अगले हफ्ते धान का तौल हो पाना असंभव हो गया है। पूरे परिसर के अलावा समिति के मुख्य गेट तक धान रखा गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी के अलावा परिवहन अधिकारी को भी जानकारी भेजी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *