अनगड़ा, बुंडू व तमाड़ में 40 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

भास्कर टीम | रांची/अनगड़ा राजधानी के ग्रामीण इलाकों में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पांच थाना क्षेत्रों में पुलिस गुरुवार को अभियान चलाकर 40 एकड़ में लगाए गए अफीम को नष्ट की। बुंडू में 15 एकड़, सोनाहातु में 2.5 एकड़, तमाड़ में 3.5 एकड़, दशमफॉल में 12 एकड़, राहे में 2 एकड़ और अनगड़ा में 5 एकड़ में अफीम लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के बाद ट्रैक्टर चलवाकर खेती को नष्ट कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने सुदूरवर्ती इलाके के जंगल में लगभग 34.5 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट की है।” अनगड़ा के डुमरगढ़ी में पुलिस ने करीब पांच एकड़ भूमि में लगे पोस्ता (अफीम) की खेती को नष्ट किया। पोस्ता की खेती वनभूमि व उससे सटे रैयती भूखंड में की जा रही थी। पुलिस को पोस्ता की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। थाना प्रभारी हीरालाल साह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने खेती को नष्ट किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस रैयत के भूखंड पर पोस्ता की खेती की जा रही थी उसकी पहचान की जा रही है। पहचान होते ही जेल भेजा जाएगा। साथ ही अफीम की खेती के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *