साइकिल के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों की सूची नहीं भेजी

चालू शैक्षणिक सत्र बीतने में अब महज तीन महीने शेष हैं। लेकिन स्थिति यह है कि सामान्य वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली साइकिल की अभी सूची तक तैयार नहीं की गई है। दिसंबर महीने में पिछले सत्र के विद्यार्थियों के लिए साइकिल उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार काफी समय से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल देने की योजनाबनाई है। समय-समय पर इसका विस्तार करते हुए पहले छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल बाद में छात्रों और फिर सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई। जिस उद्देश्य से सरकार विद्यार्थियों को साइकिल देती है, वह मकसद ही पूरा नहीं हो पा रहा। इसके पीछे एक उद्देश्य छात्रों का ड्रॉप आउट भी रोकना था। लेकिन अब भी कई बार साइकिल तब मिलता है, जब ये छात्र वर्ग आठ पास कर हाई स्कूल में चले जाते हैं। अभी दिसंबर महीने में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 1827 सामान्य वर्ग के लाभुक छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल दिया गया था। सभी विद्यार्थी आठ महीने से किसी दूसरे स्कूल में पढ़ रहे हैं। मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले आठ वर्ग के विद्यार्थी हाई स्कूल में पढ़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *