भास्कर न्यूज | अमृतसर साल 2025 के आगमन पर गीता मातेश्वरी (गीता भास्कर) द्वारा शिव मंदिर कांगड़ा कॉलोनी में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक के साथ सत्संग किया गया। इसमें कई गीता प्रेमी मौजूद हुए। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक के साथ संपूर्ण गीता को संक्षिप्त रूप में सभी प्रेमियों को समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य गीता का पाठ करें तो उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। गीता जैसे-जैसे पढ़ती जाती है इसके बारे पता चलता रहता है। उन्होंने कहा कि गीता का अनुसरण करने से दुख टिक नहीं पाते और शोक, संताप चिंता भय मिट जाते हैं। गीता भास्कर ने कहा कि भगवान ने गीत गया उसका नाम गीता है। भगवान का स्वरूप अलौकिक है। गीता का अध्ययन करने से मनुष्य का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान का सागर है जिसकी एक बूंद भी मिल जाए तो कल्याण हो जाता है। इसलिए सभी को गीता ज्ञान की जानकारी हरेक दृष्टि से मिल जानी चाहिए। गीता मातेश्वरी ने अपने मधुर स्वर से भजन गाकर सभी गीत प्रेमियों को नाचने पर विवश कर दिया।


