नगर निगम ने यूटी मार्केट से हटवाया रेस्टोरेंटनुमा खोखा

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम के एस्टेट विभाग की टीम ने जीएनडीयू के सामने यूटी मार्केट में बनी लोहे के टीन के अवैध खोखा को जेसीबी से हटवाया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस इलाके में रेस्टोरेंट बनाने की शिकायत निगम कमिश्नर को ​पहुंची थी। जब जानकारी की गई तो पता चला कि रेस्टोरेंट का आकार देते हुए किसी ने खोखा बनवाया है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खोखा हटवाया गया। उन्होंने बताया कि इतना बड़ा खोखा बनवाकर रखवाया था कि बड़ी मशीन को हायर करना पड़ा। खोखे को निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। पता लगाया जा रहा कि किसने यह खोखा लगवाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *