सीकेडी प्रबंधकों ने श्रीगुरु हरकिशन पब्लिक स्कूलों को भेंट की 9 बसें

भास्कर न्यूज | अमृतसर चीफ खालसा दीवान प्रबंधकों की ओर से दीवाना के अधीन चलते स्कूलों में आधुनिक 9 बसें भेंट की। यह बसें श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल अजनाला, बटाला, नवा पिंड, मजीठा और तरनतारन स्कूल को भेंट की। सीकेडी प्रधान डा. इंदरबीर सिंह निज्जर और आनरेरी सचिव सविंद्र सिंह कत्थुनंगल ने कहा कि 30 और 45 सीटर बसों में मेडिकल कुट, बस के रूट निगरानी को जीपीएस, आधुनिक आग बुझाने वाले यंत्र, स्पीड लिमिट सुविधा का इंतजाम है। इस मौके पर प्रधान डॉ. निज्जर ने कहा कि स्टूडेंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बसें दी गई है। जबकि अन्य स्कूलों में भी ऐसी बस जल्दी दी जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीवान के अधीन चल रहे 50 स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में ट्रांसपोर्ट प्रबंधन को ठीक से चलाने के लिए मुख्य ऑफिस में ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट कमेटी भी गठित की गई है। जिसमें तजुर्बेकार सदस्य शामिल किए गए हैं। इस मौके पर उपप्रधान संतोख सिंह सेठी, सेठी, उपप्रधान जगजीत सिंह, स्थानिक प्रधान कुलजीत सिंह साहनी, सुखजिंदर सिंह प्रिंस, जसपाल सिंह ढिल्लों, कमलजीत सिंह कोहली समेत कई प्रिंसिपल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *