भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मेहता की पुलिस ने 67 लीटर अवैध शराब सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरिंदर कुमार निवासी बुट्टर सिविया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान पुल सुआ के पास गांव धरदिओ की ओर से हाथ में पकड़े कैनी एक युवक आता दिखाई दिया। युवक को रोककर कैनी की जांच की तो अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने चेतावनी दी कि आबे बक्शा नहीं जाएगा।


