बोकारो | बीएस सिटी थाना में सोमवार को सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक फ्रेंडली व्यवहार बनाएं, ताकि क्षेत्र में पुलिस के प्रति बेहतर नजरिया बन सके। इससे पूर्व दास ने सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच किए जा रहे केस की समीक्षा की।


