भीलवाड़ा| पांसल स्थित एस टेक ग्रुप ने सत्र 2024-25 से जिले में पहली बार पैरामेडिकल के क्षेत्र में डिप्लोमा इन कैथ लैब टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी शुरू किया है। इसके साथ ही पैरामेडिकल के अन्य कोर्स जैसे डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन रेडिएशन टेक्नोलॉजी में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है जिसमें योग्यता 12वीं साइंस (मैथ्स/बायो) के विद्यार्थी इन कोर्सेस में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की चेयरपर्सन मान कंवर तोतला ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सरकारी और प्राइवेट क्षेत्रों में रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए जाते हैं। कैथ लैब तकनीशियन अस्पताल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो हृदय रोगों के निदान और उपचार में सहायता करते हैं। विद्यार्थी पटेल नगर अथवा पांसल स्थित संस्था के कैंपस में संपर्क कर सकते हैं


