संभाग स्तरीय युवा महोत्सव आज

पाली | संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को बालिया स्कूल में होगा। सहायक निदेशक सोहन भाटी ने बताया कि इससे पहले ब्लॉक व जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन हो चुका है। अब इन युवा महोत्सव का संभाग स्तरीय पाली, जालोर व सिरोही के प्रतिभाओं के लिए पाली में यह आयोजन हो रहा है। सामूहिक व एकल लोक गायन, लाइफ स्किल, युवा कृति, राजस्थान की लुप्त व दुर्लभ कलाओं के आयोजन होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *