पाली | स्थानीय बी. लाल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, सोजत सिटी में आठ वर्षीय बालक के पेट की आंत का दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. जी.एस. राजपुरोहित ने बताया कि बालक महेंद्र पेट दर्द से बहुत परेशान था, परिजन उसे बी.लाल हॉस्पिटल सोजत लेकर आए। यहां के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दर्शन पटेल ने सभी प्रकार की जांच करने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति से आंत का ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किया गया, जो पूर्ण सफल रहा। यह ऑपरेशन अहमदाबाद के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दर्शन पटेल द्वारा किया गया। उनके साथ डॉ. सोमेन्द्र देवासी, डॉ. ऋषिका राजपुरोहित, डॉ. प्रीता महेरिया, आशीष जांगिड़, शक्ति सिंह, गोपाल सागर, पूरण सीरवी ने अपनी सेवाएं दी। परिजनों ने चिकित्सकों की टीम व हॉस्पिटल प्रशासन का धन्यवाद अदा किया।


