खाना खाते समय सुपरवाइजर की साइलेंट अटैक आने से मौत

पाली | एक कंपनी में सुपरवाइजर लगे 43 साल के युवक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। सांवलता के मेघवालों का बास निवासी सुरेश की खाना खाते समय तबीयत बिगड़ गई। युवक को लेकर उसके साथी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुरेश नया बस स्टैंड के पास एक कंपनी में सुपरवाइजर था। सुरेश ने यहां 6 महीने पहले ही जॉइन किया था। बुधवार रात को सुरेश ने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के ही रूम में खाना बनाया था। डॉक्टर के अनुसार युवक को साइलेंट अटैक आया। रिश्तेदार ने बताया कि दो महीने पहले जोधपुर एम्स में चैकअप करवाया था। जिसके बाद से दवा चल रही थी। सुरेश के 7 साल और डेढ़ साल का बेटा है जो जोधपुर में मां के साथ किराए के मकान में रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *