पाली | मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चक्कर आने से एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। जीआरपी जवान ने उसे ट्रैक से हटाया और अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार दोपहर रानीखेत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। इसमें सवार देवली निवासी यात्री रमेशसिंह को अचानक चक्कर आए और वह ट्रेन से गिर गया। ट्रैक पर गिरा देख जीआरपी के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर कर दिया। जीआरपी थाना अधिकारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि घायल यात्री रमेश सिंह पुत्र भोपाल सिंह मारवाड़ जंक्शन के देवली का रहने वाला है, जो मारवाड़ से जयपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। इस दौरान ये घटना हो गई।


