पाली | नववर्ष की शुरुआत के दिनों में आमतौर पर तापमान में गिरावट होती है, लेकिन इस बार उलट आसार हैं। इस बार 4 या 5 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा के अनुसार 5 जनवरी तक दिन का तापमान 26 से 29 और रात का 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। पाली . हेमावास बांध पर गुरुवार सुबह हल्की ठंडक के साथ निकलता सूरज ।


