लेबड़ | नगर में नए साल के उपलक्ष्य खाटू श्याम के नाम कीर्तन हुए। जिसमें बाबा श्याम का शृंगार कर 56 भोग लगाया। भजन गायक शुभम मारू घाटा बिल्लौद ने गणेश वंदना कर व हनुमान के भजन गाकर बाबा को आमंत्रित किया। वहीं सोनू बछानिया लेबड़ ने भजन गाकर बाबा को रिझाया। भजन गायिका पायल वैष्णव रतलाम ने भजनों से प्रेमियों को भजन सुनाए। साथ ही रतलाम से आए महेश कसेरा ने श्रीरामचरित मानस रामायण के पाठ की पंक्तियां सुनाकर प्रेमियों से निवेदन किया कि सभी को मंगलवार के दिन रामायण पाठ करें। कार्यक्रम में आगर मालवा विधानसभा के विधायक मधु गेहलोत, अशोकसिंह ठाकुर, रितिक राठौड़ लेबड़ आदि मौजूद रहे।


