ई-मंडी: ऑनलाइन हुई खरीदी व भुगतान

रायसेन | बी क्लास की कृषि मंडियों में आने वाले किसानों को प्रवेश पर्ची दी जाती है। साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से अनुबंध पर्ची जारी किए जाते हैं। प्वाइंट ऑफ सेल मशीन द्वारा प्रमाणिक विक्रय किया जाता है। ट्रॉलियों पर जाकर किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इससे किसान खुद मोबाइल एप के मध्यम से किसान खुद प्रवेश पर्ची बना सकेंगे। मंडी सचिव अभयपाल ने बताया कि मंडी बोर्ड द्वारा किसानों की भलाई के लिए काम किया जा रहा है। इससे मंडी बोर्ड को भी ये जानकारी मिलती रहेगी की किसानों को उपज का भुगतान हो चुका है। पूरी प्रक्रिया 1 जनवरी से ई-मंडी के माध्यम से ऑनलाइन लाइन हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *