फाजिल्का में सड़क तोड़ने पर होगी कार्रवाई:नगर कौंसिल चेयरमैन बोले- सड़क पर ना जलाई जाए लोहड़ी, अनुमति लेना बेहद जरुरी

फाजिल्का में नगर कौंसिल द्वारा शहरभर में नई सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। ऐसे में नगर कौंसिल के अध्यक्ष का बयान सामने आया है। उन्होंने इलाके के लोगों को चेतावनी दी है कि अगर बिन बताए किसी ने निजी कनेक्शन के लिए सड़क तोड़ी तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में लोहड़ी का त्योहार आ रहा है, ऐसे में सड़क पर लोहड़ी जलाने को लेकर भी उन्होंने हिदायत जारी की है । मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि फाजिल्का में लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को अब नगर कौंसिल पूरा कर रही है। शहर में नई सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कुछ ही दिनों में मुकम्मल हो जाएगा। प्रधान सचदेवा ने कहा कि इसके बाद लोगों की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी । बिना अनुमति ना तोड़ी जाए सड़क : सचदेवा उन्होंने कहा कि जनता के दिए गए टैक्स के पैसे से इन सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा दी जा सके। उन्होंने कहा कि नई सड़कों पर पानी का इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही कोई भी अंडरग्राउंड काम किसी ने निजी स्तर पर करवाना है, तो उसके लिए नगर कौंसिल की अनुमति के बिना सड़क को न तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल को मजबूर ने किया जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोहड़ी का पर्व आ रहा है। ऐसे में लोग अक्सर ही सड़कों पर लोहड़ी जला पर्व मनाते हैं। उन्होंने हिदायत जारी की है कि इन सड़कों पर पहले नीचे ईंटें बिछाई जाए जिसके ऊपर रेत बिछाया जाए और उसके ऊपर लोहड़ी जलाई जाए, ऐसा ना करने पर नगर कौंसिल चालान करेगी और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *