फॉर्म हाउस के किचन में बैठा टाइगर:रैणी में पहुंची वनकर्मियों की टीम, गांव के लोगों की भीड़ भी

अलवर के सरिस्का से निकला टाइगर एसटी 2402 रैणी में चिल्कीबास रोड स्थित एक फॉर्म हाउस पर बने रसोईघर में घुस गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे पता चलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची हैं। अब टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी है। दो दिन से वनकर्मियों की टीम टाइगर के पीछे हैं। पहले टाइगर दौसा की सीमा में था। वहां एक गांव में 3 जनों पर हमला कर चुका है। उसके बाद बुधवार को वनकर्मियों की जिप्सी पर भी हमला किया था। गुरुवार सुबह से टाइगर के पगमार्क रैणी क्षेत्र की सीमा में मिले थे। दिन में कई जगह पगमार्क मिले थे। लेकिन शुक्रवार सुबह ही फॉर्म हाउस बने किचन में टाइगर के घुसने की सूचना मिली। उसके बाद टीमें वहां पहुंची हैं। गांव के लोगों भी भीड़ भी है। कार सहित कई लोगों पर अटैक कर चुका टाइगर ट्रैंकुलाइज करने के लिए जयपुर व सरिस्का की टीमें हैं। अलवर सरिस्का से डॉ दीनदयाल मीणा सहित पूरी मेडिकल टीम भी साथ है। बाकी ट्रैंकुलाइज करने वाली टीम अलग है। असल में टाइगर 2402 कई महीनों से सरिस्का के बाहर घूम रहा है। अब अचानक व बांदीकुई के गांव में पहुंचने पर बुधवार को पता चला। उसके बाद गांव में दहशत हो गई। लेकिन टाइगर वापस खेतों में चला गया था। टाइगर के पीछे घूम रही वनकर्मियों की टीम पर भी टाइगर ने हमला करने का प्रयास किया। वैसे बुधवार सुबह ही दौसा में तीन जनों पर हमला कर दिया था। बाद में वनकर्मियों की कार पर अटैक किया था। जिससे कार का शीशा टूट गया था। जिससे लग रहा है कि टाइगर आक्रामक हुआ है। इस कारण वनकर्मियों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। पहले दिन ड्रोन से ढूंढ़ा भी दो दिन से टाइगर को सरसों के खेतों में ढूंढ़ने का प्रयास जारी रहा। ड्रोन से लिए गए फोटो में भी टाइगर ट्रैप हुआ है। गुरुवार सुबह से खेतों में ही टाइगर के पगमार्क मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *