कहीं हल्का कोहरा तो कहीं घना VIDEO:रात को ओस गिरने से गलन, दिन में सुबह धूप भी निकली

अलवर जिले में शुक्रवार सुबह भी कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा है। रात को ओस गिरने से गलन वाली सर्दी का असर रहा। हालांकि सुबह सुबह सूरज निकलने से कुछ राहत मिली है। जहां घना कोहरा है वहां धूप का असर नहीं है। अब आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। अभी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अलवर जिले में पिछले दो तीन दिनों से एक जैसा मौसम बना हुआ है। जहां घना कोहरा है वहां वाहन चालकों को सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ जगहों पर कोहरा कम है। सुबह सुबह धूप भी निकल आई। इस कारण सर्दी से कुछ राहत है। पिछले दिनों ओलावृष्टि से कुछ जगहो ंपर सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ था। लेकिन जहां मावठ हुई वहां फसलों पर पूरी रौनक है। आगे बर्फ पड़ती है तो फसल में नुकसान होने का डर है। अब आमजन के पास सुबह शाम अलाव का सहारा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *