लुधियाना के दाखा में पब्लिक ने पकड़ा चोर::पुलिस बोली थाने लेकर आओ, गुस्साई पब्लिक ने चोर के हाथ बांधकर घुमाया

लुधियाना के मुल्लापुर दाखा में किसानों ने बुधवार दोपहर खेतों से तार चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा। किसानों तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खुद मौके पर पहुंचने के बजाय पब्लिक को कह दिया कि वो चोर को लेकर थाने आ जाओ। पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये से गुस्साए लोगों ने चोर के आरोप में पकड़े गए युवक के हाथ बांधे और उसे सड़क पर घुमाते हुए मुख्य चौक तक लाए। पब्लिक ने वहां आकर सड़क जाम कर दी। लुधियाना-फिरोजपुर और लुधियाना-बठिंडा मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 20 मोटरों में कर चुके चोरी ग्रामीण तारा सिंह का कहना है कि चोर इलाके में कम से कम 20 मोटरों पर चोरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मोटरों के स्टार्टर, ग्रिप व तारें लेकर जाते हैं। एक एक मोटर से कम से कम 20 हजार रुपए का नुकसान कर रहे हैं। गांव के लोग ट्रैप लगाकर बैठे थे और अब एक को पकड़ लिया। पब्लिक की पूछताछ में आरोपी ने माना की वो चारी करता है पब्लिक ने जब पुलिस के सामने आरोपी से पूछा तो उसने माना कि वो खेतों में लगी ट्यूबवेल की तारें चोरी करते हैं। उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। उसने बताया कि वो तारें चोरी करके कबाड़ी को बेचते हैं। पब्लिक ने चक्का जाम किया तो थाने से आई पुलिस पुलिस के रवैये से खफा होकर जब पब्लिक ने चक्का जाम किया तो थाने से पुलिस फटाफट मौके पर पहुंच गई और युवक को लेकर थाने गई। डीएसपी ने किसानों व पब्लिक को भरोसा दिलया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसके गिरोह के अन्य लोगों को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा। कबाड़ी पर भी कार्रवाई की मांग मौके पर पहुंची पुलिस किसान नेताओं को डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा के पास ले गई। किसानों ने डीएसपी से मांग की है कि उस कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए जो कि चोरी का सामान खरीदता है। डीएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्दी ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी। डीएसपी के आश्वासन पर किया धरना खत्मडीएसपी के आश्वासन के बाद किसान और ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। ग्रामीणों ने डीएसपी को कहा कि पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तो पब्लिक खुद चोर पकड़ रही है ऊपर से पुलिस मौके पर नहीं आ रही है और उन्हें कह रही है कि चोर को थाने लेकर आओ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *