सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया:50 करोड़ रुपए का मुआवजा और बच्चों की कस्टडी मांगी, 15 साल बाद शादी में आई दरार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई की एक लोकल कोर्ट में डोमेस्टिक वायलेंस का केस किया है। सेलिना ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्शुअल अब्यूज जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने 50 करोड़ रुपए की मुआवजे के साथ हर महीने 10 लाख रुपए का मेंटेनेंस मांगा है। 21 नवंबर को मुंबई की अदालत में याचिका दायर की गई थी। याचिका 24 नवंबर को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एस सी ताड्ये ने सुनवाई की, जिसके बाद ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन और होटल व्यवसायी पीटर को नोटिस जारी किया गया। अपनी याचिका में सेलिना ने कहा कि उनके 48 वर्षीय पति एक आत्ममुग्ध और सेल्फ-एब्जॉर्ब्ड इंसान हैं, जो उनके या उनके बच्चों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें इमोशनल, फिजिकल, सेक्शुअल और वर्बल अब्यूज किया है, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। कानूनी फर्म करंजवाला एंड कंपनी की तरफ से फाइल की गई याचिका में एक्ट्रेस के लिए 10 लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता मांगा गया है। साथ ही अदालत से पीटर को उनके मुंबई स्थित घर में एंट्री करने से रोकने की मांग की गई है। एक्ट्रेस ने अपने तीन बच्चों की कस्टडी भी मांगी, जो फिलहाल ऑस्ट्रिया में पीटर के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे होने के बाद पीटर ने अलग-अलग बहानों से उन्हें काम करने से रोक दिया। इससे उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी पर असर पड़ा और उनकी गरिमा छीनी। वो समय-समय पर पीटर की अनुमति से केवल छोटे प्रोजेक्ट ही कर पाती थीं। उनकी याचिका में बताया गया है कि पीटर ने इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक का आवेदन दायर किया था। बता दें कि सेलिना ने पीटर हाग ने साल 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। 2012 के मार्च में कपल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे। फिर 2017 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मौत हो गई। सेलिना के काम की बात करें तो उन्होंने नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, मनी है तो हनी है, गोलमाल रिटर्न्स और थैंक यू जैसी फिल्मों में काम किया है। सेलिना इंडस्ट्री में आने से पहले ब्यूटी पेजेंट विनर रह चुकी थीं। वो साल 2001 मिस फेमिना इंडिया की विनर थीं। इसके अलावा उसी साल हुए मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में चौथे नंबर पर रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *