सर्दी में ठिठुरे लोग, हर तरफ कोहरा:वाहनों की स्पीड धीमी, कुछ मीटर तक भी देख पाना हुआ मुश्किल

सर्दी इन दिनों जिले के लोगों को ठिठुरा रही है। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सर्दी और कोहरे के चलते सुबह नौ बजे तक तो सड़कों पर बेहद कम लोग नजर आते हैं।कोहरे में कुछ मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल है। वाहन बीस किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर चल रहे हैं वहीं दैनिक कामकाज भी सुबह दस बजे तक शुरू हो पा रहा है। सामान्यत: नौ बजे तक खुल जाने वाले शहर के बाहर अब सुबह 11 बजे तक खुल रहे हैं, वहीं शहर के बाहर की तरफ तो और भी बुरे हालात है। खेतों की बाड़ पर ओस की बूंदे टपकती नजर आ रही हैं वहीं खेतों में दूर तक बस कोहरा ही नजर आ रहा है। किसान बताते हैं कि इन दिनों उत्पादन हो रही सब्जियों केलिए यह स्थिति अच्छी है लेकिन कामकाजी लोग परेशान हैं। जरूरी कामकाज से लोग निकल तो रहे हैं लेकिन ठंडी हवा और कोहरे ने उनकी स्पीड रोक रखी है। शुक्रवार सुबह ज्यादा परेशानी कोचिंग स्टूडेंट्स, किसानों, सब्जी व्यापारियों और दूध बेचने वालों को हुई। ये लाेग ठिठुरते हुए अपने गंतव्य की तरफ पहुंचे।
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले चौबीस घंटे में शीतलहर चल सकती है। इस दौरान कोहरा छाया रहेगा। सर्दी से निजात मिलने की अभी संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *