फाजिल्का में 2 हैंड ग्रेनेड समेत 2 गिरफ्तार:पाकिस्तान से मंगाए थे, एक ग्लॉक पिस्टल भी मिली, दोनों ममेरे भाई

फाजिल्का जिले में पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने इन्हें सीमापार से मंगवाया था। साथ इनके कब्जे से एक पिस्टल में बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे यह पूछताछ की जाएगी कि आखिरकार उनके द्वारा कहां इनका इस्तेमाल किया जाना था । स्टेट स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने नाकाबंदी कर दो लोगों को पकड़ा है। जिनसे दो हैंड ग्रेनेड और एक ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी ढाणी प्रेम सिंह और प्रभजीत सिंह निवासी टाहलीवाला चक्क बजीदा के रूप में हुई है। पाकिस्तान से मंगवाए थे ग्रेनेड इंस्पेक्टर सतीश कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से बरामद हुए हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान से मंगवाए गए हैं। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया गया तो चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिनसे अब गहराई से पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी ममेरे भाई उन्होंने कहा कि यह हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल कैसे मंगवाया गया और कहां इसका इस्तेमाल किया जाना था, यह जांच का विषय है। पूछताछ के दौरान इस मामले में अहम खुलासे होने की संभावना है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। हालांकि पकड़े गए आरोपी आपस में रिश्तेदार है। प्रभजीत सिंह विक्रम के मामा का बेटा है। अब पुलिस मामले को खंगालने में लगी है, कि आखिरकार किस साजिश को अंजाम दिया जाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *