कोहरा छटने के बाद सागर में खिली धूप:न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज, ओस की बूंदें गिरने से गेहूं की फसल को फायदा

सागर में कोहरा छटने के बाद से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रात के समय ओस गिरने लगी है। वहीं दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। सुबह 7 बजे से धूप खिली। धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकले और ठंड से बचाओ के लिए धूप सेंकते नजर आए। मौसम बदलाव के बाद दिन और रात के तापमान में हल्का उछाल आया है। दिन का पारा 26 डिग्री तो रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में ठंड का असर बना रहेगा। आगामी कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से फिर सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है। ओस की बूंदें गिरने से फसलों को फायदा
मावठा गिरने और कोहरे के बाद खेतों में खड़ी फसलों में पानी की सिंचाई किसानों ने बंद कर दी है। इस समय रात के समय जमकर ओस गिर गई। सुबह से फसलों पर ओस की बूंदें नजर आ रही हैं। जिससे फसलों में काफी नमी है। किसानों की मानें तो ओस गिरने से गेहूं, सरसो और चना की फसल को फायदा होगा। लेकिन अधिक ठंड पड़ने और ओस जमने से फसलों पर पाला पड़ने का भी खतरा बना हुआ है। किसानों को फसलों की लगातार देखरेख करना चाहिए। जरूरत के हिसाब से खाद और कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिसके बाद हवाओं की गति तेज होगी और मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। पिछले 5 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *