फरीदकोट ​​​​​​​में छाया कोहरा, 10 मीटर विजिबिलिटी:पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड; विशेषज्ञ बोले- अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

फरीदकोट जिले में नववर्ष के आगमन के बाद से ही ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों की दिनचर्या समेत कारोबार भी प्रभावित हो रहे है। आसमान में छाए घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी 10 मीटर से भी काफी कम है। जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे है। वाहन चालकों को काफी मुश्किलें आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। अभी अगले 5 दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं है। कारोबारी कृष्ण नारंग ने कहा कि सर्दी के मौसम के कारण उनके कारोबार भी प्रभावित हो रहे है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए और अपने वाहनों को सावधानी से सड़कों पर चलाना चाहिए। फरीदकोट में अधिकतम तापमान भी लुढ़का फरीदकोट में ठंड के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। एक दिन पहले फरीदकोट में अधिकतम तापमान 17 डिग्री था। जोकि शुक्रवार को लुढ़क कर 10 डिग्री रह गया है। न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *