सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत:कार पेड़ से टकराई; आठ महीने पहले हुआ विवाह, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के होशियारपुर में विवाह समारोह से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराने की वजह से दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हुई है, जबकि एक अभी तक गंभीर है, जो अमृतसर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसमें मृतका का आठ महीने पहले विवाह हुआ था। ऐसे हुआ था हादसा पुलिस मुताबिक 23 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दसूहा-मैनी रोड पर गांव बयोसा के नजदीक एक कार का एक्सिडेंट हुआ है। कार पेड़ से टकरा गई है। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजिंदर कौर (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रीति (21) को गंभीर हालत में जालंधर रेफर किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हुई। कुलविंदर कौर गंभीर हालत में जख्मी है। पुलिस मुताबिक कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे शामिल थे। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। आठ महीने पहले हुई थी शादी कार चालक अश्वनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने पिता गुरदयाल सिंह (55), माता कुलदीप कौर (50), पत्नी प्रीति (21), चाची राजिंदर कौर (32) और बच्चे मन्नत व अयान के साथ कार में सवार थे। इस दौरान कार पेड़ से टकराई। इसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *