AAP के राज्यसभा कैंडिडेट सिसोदिया से मिले:ट्राइडेंट ग्रुप चेयरमैन की जीत तय, पंजाब से आप से राज्यसभा भेजे जाने वाले चौथे कारोबारी

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने चंडीगढ़ में AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की गले लगे और आपस में बातचीत करते हुए फोटो सामने आई हैं। राजिंदर गुप्ता 5 हजार करोड़ की टर्नओवर वाले ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्हें कल ही AAP ने उम्मीदवार घोषित किया था। 117 सीटों वाली विधानसभा में 93 विधायकों वाली AAP के उम्मीदवार गुप्ता का जीतना तय है। राज्यसभा चुनाव का नामांकन आज से शुरू हो रहा है। वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। गुप्ता चौथे कारोबारी होंगे, जिन्हें AAP पंजाब से राज्यसभा भेज रही है। इससे पहले विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल राज्यसभा सांसद हैं। संजीव अरोड़ा भी कारोबारी थे लेकिन अब वह राज्यसभा छोड़कर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री हैं। पाकिस्तान जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं से पासपोर्ट मांगे पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था भेजने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस संबंध में पासपोर्ट मांग लिए हैं। इन्हें वीजा के लिए पाकिस्तान एंबेसी में भेजा जाएगा। पासपोर्ट लेने के लिए कल और परसों यानी 7-8 अक्टूबर को काउंटर लगाया जाएगा। इससे पहले केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जत्था पाकिस्तान नहीं जाएगा। हालांकि जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में क्रिकेट मैच हुआ तो उसके बाद यह मामला उठा। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद करतारपुर कॉरिडोर खोलने की भी मांग होने लगी है। जालंधर में बाइक सवार 2 युवकों की मौत पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास गांव सिंहपुर में शनिवार देर रात दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना सिंहपुर के शराब ठेके के सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब के ठेके पर पहुंचे थे। ठेके पर काम करने वाला सुखबीर सिंह उनका परिचित था। बताया गया कि तीनों पहले से नशे में थे और ठेके के बाहर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने बेहोश हालत में दोनों युवकों को देखा और 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काला बकरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह (35) निवासी कोटली, होशियारपुर और नवदीप सिंह (30) निवासी काला संघियां, कपूरथला के रूप में हुई है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *