AAP नेताओं ने किया गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार:लुधियाना में कुर्सी न मिलने पर विरोध, जनप्रतिनिधियों का बताया अपमान

लुधियाना जिले के खन्ना में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सरकारी समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने बहिष्कार कर दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध के पीए महेश कुमार सहित अन्य पार्टी नेताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। AAP नेताओं ने बताया कि वे प्रशासन के आमंत्रण पर समारोह में पहुंचे थे। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। उनका कहना था कि मंत्री के पीए महेश कुमार, जो एक महत्वपूर्ण सरकारी पद पर हैं, उन्हें भी खड़े रहना पड़ा। इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया गया। नेताओं के लिए वहीं था कुर्सियों का प्रबंध पार्टी नेताओं ने बताया कि महेश कुमार के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह दहेड़ू और पार्षद सुखमनजीत सिंह सहित कई अन्य नेताओं के लिए भी कुर्सियों का प्रबंध नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ) जैसे प्रशासनिक अधिकारी के लिए भी कुर्सी नहीं लगाई गई थी, जो आयोजन में प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। समारोह का किया बहिष्कार AAP पार्षद सुखमनजीत सिंह ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी प्रतिनिधियों को बुनियादी सम्मान न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सम्मान न मिलने के कारण उनके पास समारोह से बाहर आने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इस कथित अपमानजनक व्यवहार के बाद आम आदमी पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर समारोह स्थल से बाहर चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *