ABVP के प्रांतीय अधिवेशन का समापन आज:दूसरे दिन हुई संगीतमय रामकथा; संगठनात्मक नियुक्तियों की होगी घोषणा होगी

गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर राम कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इससे पहले शोभा यात्रा निकाली गई, वहीं शास्त्री पार्क पर सत्र भी हुआ। बता दें कि, एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन पहली बार गुना में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन यादव और एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने किया था। इस दौरान सीएम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमें सिखाता है, सच्चा देशभक्त बनना। सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा कार्यक्रम स्थल से शहर के अलग अलग इलाकों में होती हुई शास्त्री पार्क पहुंची। यहां खुला अधिवेशन किया गया। शोभायात्रा का शर में जगह जगह स्वागत किया गया। इस पहले सुबह के सत्र में कई प्रस्ताव पेश किया गए और उन पर चर्चा हुई। खुले सत्र में भी कई नेताओं ने संबोधित किया। संगीतमय रामकथा हुई खुले अधिवेशन के बाद शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां संगीतमय रामकथा हुई। भोपाल से आए मोहित शिवानी ग्रुप ने संगीतमय राम कथा की प्रस्तुति दी। इसके अलावा और भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अलग अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने दी। आज शनिवार को संगठनात्मक घोषणाओं के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *