पाली एसीबी टीम ने रायपुर थाना क्षेत्र की पिपलिया कलां चौकी के ASI भगाराम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने परिवादी के पिता के केस में एफआर लगाने के बदले दो लाख रुपए मांगे थे और बाद में एक लाख 21 हजार में सौदा तय किया था। ASI की टीम ने दबोचा चौकी प्रभारी पाली एसीबी द्वितीय इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर थाने की पिपलिया कलां चौकी प्रभारी एएसआई भगाराम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एफआर लगाने के नाम पर परिवादी से लगातार दबाव बना रहा था। एफआर लगाने की एवज में थी 2 लाख की मांग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने के लिए एएसआई 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। बाद में रिश्वत राशि घटाकर एक लाख 21 हजार रुपए तय की गई। डीआईजी और एएसपी की सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने डीआईजी भूवन भूषण यादव और एसीबी पाली द्वितीय इकाई प्रभारी एएसपी खींव सिंह के निर्देशन में रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। आरोप सही मिलने पर शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई और भगाराम को एक लाख रुपए लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ जारी, आगे होगी कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्मिता श्रीवास्तव की सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


