ADG बिनीता ठाकुर ने ली क्राइम मीटिंग:जोधपुर में मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क तोड़ने को लेकर भी हुई चर्चा

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए एडीजी (हाउसिंग) विनीता ठाकुर जोधपुर दौरे पर है। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग भी की। उन्होंने बैठक में जोधपुर में बढ़ रही मादक पदार्थ तस्करी को रोकने, उसके लिए पुलिस की ओर से क्या योजना बनाई जाए इसको लेकर चर्चा की। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की ओर से किए जा रहे नए बदलाव आदि पर भी चर्चा की। दैनिक भास्कर को जानकारी देते हुए ADG विनीता ठाकुर ने बताया कि इस मीटिंग में पूरे साल भर में क्राइम का क्या आंकड़ा रहा और क्या नए बदलाव किए गए उसको लेकर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय के जो भी निर्देश हैं उसके बारे में बताया गया। खासतौर पर जोधपुर में तस्करी को रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने भास्कर को बताया कि यहां पर बीट में जाकर अधिकारी लोगों से बात कर रहे हैं। मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए यहां की पुलिस की ओर से क्या बदलाव किए गए इसको लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही नए आपराधिक कानून को लेकर पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग, CCTNS आदि को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, DCP ईस्ट आलोक श्रीवास्तव, DCP वेस्ट राजर्षि राज, एडीसीपी नाजिम अली, वीरेंद्र सिंह, लाभूराम, सुनील K पंवार, एसीपी रविन्द्र बोथरा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि जोधपुर इन दिनों मादक पदार्थ तस्करी का हब बनता नजर आ रहा है। यहां पूर्व में अफीम, डोडा, गांजे की कई बड़ी खेप अलग अलग एजेंसियों के मार्फत पकड़ी जा चुकी है। खासतौर पर स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स नशा तस्करों के निशाने पर है। नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की ओर से अलग अलग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *