AI इंजीनियर सुसाइड केस- पत्नी गुरुग्राम से गिरफ्तार:सास, पत्नी का भाई प्रयागराज से अरेस्ट; 6 दिन पहले बेंगलुरु में सुसाइड किया था

AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में शनिवार को पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया। बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई की। DCP शिवाकुमार ने कहा- सास और साले को प्रयागराज से, जबकि पत्नी को गुरुग्राम से गिरफ्तार करके बेंगलुरु लाया गया। रविवार सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अतुल ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। आत्महत्या से पहले उसने 1.20 घंटे का वीडियो बनाया। इसमें पत्नी निकिता और उनकी फैमिली पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। बेंगलुरु में पत्नी निकिता, सास निशा, साले अनुराग और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया पर FIR दर्ज की गई थी। सास और उनके बेटे की फरारी के 2 VIDEO बेंगलुरु पुलिस ने घर पर नोटिस चिपकाया सुसाइड के 2 दिन बाद निकिता के घर पहुंची थी भास्कर टीम अतुल के सुसाइड के 2 दिन बाद 11 दिसबंर को दैनिक भास्कर का रिपोर्टर अतुल की ससुराल पहुंचा। छत पर इंजीनियर का साला और सास खड़े थे। वो गुस्से में थे। वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मां-बेटे ने वीडियो बनाने से रोका। साले अनुराग ने कहा- पहले आप फोन बंद कीजिए। फोटो मत लीजिए। हम लोग खुद जवाब देंगे, आप लोग इस तरह का काम करेंगे, तो गलत हो जाएगा। 1 घंटे 20 मिनट का VIDEO
मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने 24 पेज का सुसाइड लेटर लिखा और अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनका शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। मरने से पहले उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो भी बनाया। सुसाइड से पहले उन्होंने कोर्ट के सिस्टम और पुरुषों के खिलाफ झूठे केस पर भी सवाल उठाए। सुसाइड नोट के 5 पॉइंट 1. जस्टिस इज ड्यू
अतुल के सुसाइड नोट की शुरुआत ‘जस्टिस इज ड्यू’ यानी इंसाफ बाकी है’ से हुई। इसमें अतुल लिखते हैं- मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ 9 केस दर्ज करवाए। इसमें से 2022 में दर्ज हत्या और अननेचुरल सेक्स का भी एक मामला है। बाद में उसने ये केस वापस ले लिया था। बाकी केसों में दहेज प्रताड़ना, तलाक और मेंटेनेंस के मामले हैं, जो जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में चल रहे हैं। 2. जौनपुर जज पर आरोप अतुल ने जौनपुर कोर्ट के प्रिंसिपल फैमिली जज रीता कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए। अतुल ने कहा कि जज ने कहा कि केस झूठे ही होते हैं, तुम परिवार के बारे में सोचो और केस को सेटल करो। मैं केस सेटल करने के 5 लाख रुपए लूंगी। 3. पत्नी ने 1 करोड़ मांगे लेटर में लिखा था कि मेरी पत्नी, सास और उसके चाचा सुशील सिंघानिया ने 1 करोड़ रुपए की डिमांड की, जो अब बढ़कर 3 करोड़ रुपए हो गई है। कोर्ट ने मेरे 4.5 साल के बेटे की देखभाल के लिए 80,000 रुपए महीने देने का आदेश दिया। इससे मेरा तनाव बढ़ गया। 4. मेट्रिमोनी साइट से हुई शादी अतुल ने लिखा था कि मैं 3 साल से बेटे से मिल नहीं सका था, जबकि मैंने कई बार कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया था। पत्नी ने 2 लाख रुपए महीने की डिमांड की थी, जबकि वो एक पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिला हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। 2019 में एक मैट्रिमोनी साइट से मैच मिलने के बाद अतुल ने निकिता से शादी की थी। अतुल सुसाइड केस, 2 ग्राफिक्स से समझिए पूरा मामला ……………………………………………… अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AI इंजीनियर की खुदकुशी, पत्नी-सास समेत 4 पर FIR:1.20 घंटे के वीडियो में आपबीती, कहा- आरोपी छूटें तो अस्थियां गटर में बहा देना बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। FIR में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया का नाम है।​​​​ पढ़ें पूरी खबर… पायलट ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर किया था सुसाइड, नॉनवेज खाने से रोकता था, सड़क पर बेइज्जती की, नंबर ब्लॉक कर दिया था मुंबई में महिला पायलट सुसाइड केस में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बॉयफ्रेंड महिला को प्रताड़ित करता था। उसकी बेइज्जती की। दोनों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर भी लड़ाई होती थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *