AI तकनीक से बनाया फोटो, पांच दिन बाद शिनाख्त:झाड़ियों में मिला अर्द्धनग्न शव कालीबाई का निकला, ठेलेवाले बोले- यह रोज दिखती थी

ग्वालियर में नारायण विहार कालोनी की झाड़ियों में पांच दिन पहले मिले महिला के अर्द्धनग्न शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एक फोटो महिला का बनवाया था। जब उसे मार्केट में सर्कुलेट किया तो कुछ गुमटी व अंडे के ठेले वालों ने फोटो में दिख रही महिला की शिनाख्त कल्लो उर्फ कालीबाई के रूप में की है।
एक ठेले वाले ने बताया कि महिला मजदूरी करती थी और अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर के बीच दिखाई देती थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्ती पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। अब गोला का मंदिर पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला रहती कहां थी और उसकी हत्या कौन कर सकता है। भिंड रोड नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में कटारे फाॅर्म के पास 29 दिसंबर की शाम एक महिला का अर्द्ध नग्न शव मिला था। महिला की हत्या चेहरे पर पत्थर से वार के बाद की गई थी। महिला का चेहरा काफी बिगड़ा हुआ था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। घटनास्थल पर जो हालात मिले थे उससे पहली नजर में ही स्पष्ट हो गया था कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर, महिला के कपड़े, पुरुष के कपड़े बरामद किए थे। कयास लगाया था कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आ सकी है, लेकिन पुलिस को डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है। काम कर गया AI का फोटो
महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने हाइटेक तरीका अपनाया। पुलिस ने AI तकनीक से महिला का एक फोटो बनवाया था। फोटो हाथ में आई तो पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में पहुंचना शुरू किया जहां मजदूर वर्ग रहता है। पुलिस की यह कोशिश मेला ग्राउंड के पीछे जाकर खत्म हुई। वहां रहने वाले मजदूर वर्ग व चाय-अंडा का ठेला लगाने वालों ने पुलिस को बताया कि महिला का नाम काली बाई है।
यह अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर बेल्ट में देखी गई है। उनके ठेला से भी अक्सर चाय व अंडा लेती रही है। सभी लोग उसे काली बाई के नाम से जानते हैं। कोई यह नहीं बता सका कि वह रहती कहां है और उसके परिजन हैं या नहीं। शिनाख्त के बाद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का पहला पड़ाव पार कर लिया है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया- महिला की शिनाख्त हो गई है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि वह रहती कहां थी। उसके परिवार में कौन-कौन है। उसके हाथ पर लिखा “pappu’ नाम किसका है। उसके पिता, भाई या पति का है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। अभी नाम मिल गया है जल्द आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा करेंगे। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में झाड़ियों में मिला महिला का निर्वस्त्र शव ग्वालियर में एक महिला का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला है।महिला के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस को सोमवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच राहगीरों से सूचना मिली थी। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार में कटारे फॉर्म हाउस के अंदर शव झाड़ियों में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *